जहां मगरमच्छ को देखते ही लोग डरकर भागने लगते हैं, वहीं बिहार के सुपौल में ग्रामीणों ने कुछ ऐसा कर दिखाया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, गांव में अचानक एक मगरमच्छ पहुंच गया। मगरमच्छ को देखकर ग्रामीण घबराए नहीं, बल्कि हिम्मत और सूझबूझ दिखाते हुए उसे काबू में कर लिया। इसके बाद ग्रामीण मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से सड़क तक लेकर पहुंचे और वन विभाग की टीम के हवाले कर दिया। राहत की बात ये रही कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान किसी के घायल होने की खबर नहीं है। अब इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया पर लोग मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं—कोई कह रहा है, आज तो मगरमच्छ भी सोच रहा होगा कि आखिर मैं गलत गांव में कैसे पहुंच गया!